Aranya Kand • Doha 12

Shri Ramcharitmanas: original verses, meaning, life lesson and commentary.

अरण्यकाण्ड • दोहा 12

अगस्त्य मुनि के आश्रम में

चौपाई · Chaupai
एवमस्तु करि रमानिवासा। हरषि चले कुंभज रिषि पासा॥ बहुत दिवस गुर दरसन पाएँ। भए मोहि एहिं आश्रम आएँ॥
चौपाई · Chaupai
अब प्रभु संग जाउँ गुर पाहीं। तुम्ह कहँ नाथ निहोरा नाहीं॥ देखि कृपानिधि मुनि चतुराई। लिए संग बिहसे द्वौ भाई॥
चौपाई · Chaupai
पंथ कहत निज भगति अनूपा। मुनि आश्रम पहुँचे सुरभूपा॥ तुरत सुतीछन गुर पहिं गयऊ। करि दंडवत कहत अस भयऊ॥
चौपाई · Chaupai
नाथ कौसलाधीस कुमारा। आए मिलन जगत आधारा॥ राम अनुज समेत बैदेही। निसि दिनु देव जपत हहु जेही॥
चौपाई · Chaupai
सुनत अगस्ति तुरत उठि धाए। हरि बिलोकि लोचन जल छाए॥ मुनि पद कमल परे द्वौ भाई। रिषि अति प्रीति लिए उर लाई॥
चौपाई · Chaupai
सादर कुसल पूछि मुनि ग्यानी। आसन बर बैठारे आनी॥ पुनि करि बहु प्रकार प्रभु पूजा। मोहि सम भाग्यवंत नहिं दूजा॥
चौपाई · Chaupai
जहँ लगि रहे अपर मुनि बृंदा। हरषे सब बिलोकि सुखकंदा॥
दोहा · Doha
मुनि समूह महँ बैठे सन्मुख सब की ओर। सरद इंदु तन चितवत मानहुँ निकर चकोर॥12॥
भावार्थ
‘एवमस्तु’ (ऐसा ही हो) ऐसा उच्चारण कर लक्ष्मीनिवास श्री रामचन्द्र जी हर्षित होकर अगस्त्य ऋषि के पास चले। (तब सुतीक्ष्ण जी बोले —) गुरु अगस्त्य जी का दर्शन पाए और इस आश्रम में आए मुझे बहुत दिन हो गए। अब मैं भी प्रभु (आप) के साथ गुरु जी के पास चलता हूँ। इसमें हे नाथ! आप पर मेरा कोई एहसान नहीं है। मुनि की चतुरता देखकर कृपा के भंडार श्री राम जी ने उनको साथ ले लिया और दोनों भाई हँसने लगे। रास्ते में अपनी अनुपम भक्ति का वर्णन करते हुए देवताओं के राजराजेश्वर श्री राम जी अगस्त्य मुनि के आश्रम पर पहुँचे। सुतीक्ष्ण तुरंत ही गुरु अगस्त्य के पास गए और दण्डवत करके ऐसा कहने लगे — हे नाथ! अयोध्या के राजा दशरथ जी के कुमार जगदाधार श्री राम जी छोटे भाई लक्ष्मण जी और सीता जी सहित आपसे मिलने आए हैं, जिनका हे देव! आप रात-दिन जप करते रहते हैं। यह सुनते ही अगस्त्य जी तुरंत ही उठ दौड़े। भगवान को देखते ही उनके नेत्रों में (आनंद और प्रेम के आँसुओं का) जल भर आया। दोनों भाई मुनि के चरणकमलों पर गिर पड़े। ऋषि ने (उठाकर) बड़े प्रेम से उन्हें हृदय से लगा लिया। ज्ञानी मुनि ने आदरपूर्वक कुशल पूछकर उनको लाकर श्रेष्ठ आसन पर बैठाया। फिर बहुत प्रकार से प्रभु की पूजा करके कहा — मेरे समान भाग्यवान आज दूसरा कोई नहीं है। वहाँ जहाँ तक (जितने भी) अन्य मुनिगण थे, सभी आनंदकंद श्री राम जी के दर्शन करके हर्षित हो गए। दोहा: मुनियों के समूह में श्री राम जी सबकी ओर सम्मुख होकर बैठे हैं (अर्थात् प्रत्येक मुनि को श्री राम जी अपने ही सामने मुख करके बैठे दिखाई देते हैं और सब मुनि टकटकी लगाए उनके मुख को देख रहे हैं)। ऐसा जान पड़ता है मानो चकोरों का समुदाय शरद्पूर्णिमा के चन्द्रमा की ओर देख रहा है।
जीवन का सूत्र
सच्चा शिष्य अपनी सबसे बड़ी खुशी में भी गुरु को नहीं भूलता।
व्याख्या
सुतीक्ष्ण की ‘चतुराई’ प्यारी है — ‘मुझे भी गुरु जी से मिले बहुत दिन हो गए, मैं भी साथ चलता हूँ; यह आप पर एहसान नहीं।’ असल में वे प्रभु का साथ एक पल भी नहीं छोड़ना चाहते, पर बहाना गुरु-दर्शन का बनाते हैं। राम और लक्ष्मण यह समझकर हँस पड़ते हैं। ईश्वर और भक्त के बीच यह सहज विनोद संबंध की निकटता दिखाता है। और साथ ही एक सुंदर संदेश — सुतीक्ष्ण भगवान को पाकर भी गुरु को नहीं भूलते। वे राम को स्वयं गुरु के पास ले जाते हैं: ‘नाथ… आए मिलन जगत आधारा… निसि दिनु देव जपत हहु जेही’ — जिनका आप दिन-रात जप करते हैं, वे स्वयं आपसे मिलने आए हैं। शिष्य का सबसे बड़ा उपहार यही है। दोहे का चित्र अद्भुत है — मुनियों के बीच बैठे राम हर एक को अपने सामने मुख किए दिखते हैं। ईश्वर सबके लिए व्यक्तिगत हैं; हर भक्त को लगता है कि वे उसी की ओर देख रहे हैं।

अरण्यकाण्ड

सारांश
13 / 47
मंगलाचरण
मंगलाचरण — शिव और श्रीराम की वंदना
दोहा 1
जयन्त का छल
दोहा 2
जयन्त का भटकना और शरणागति
दोहा 3
अत्रि मुनि के आश्रम में
दोहा 4
अत्रि मुनि की स्तुति — ‘नमामि भक्त वत्सलं’
दोहा 5
अनसूया जी का सीता जी को उपदेश
दोहा 6
अत्रि मुनि से विदा
दोहा 7
विराध-वध और शरभंग मुनि
दोहा 8
शरभंग मुनि की प्रतीक्षा और प्रार्थना
दोहा 9
हड्डियों का ढेर — श्रीराम का प्रण
दोहा 10
सुतीक्ष्ण मुनि का अद्भुत प्रेम
दोहा 11
सुतीक्ष्ण की स्तुति और वरदान
दोहा 12
अगस्त्य मुनि के आश्रम में
दोहा 13
अगस्त्य का मार्गदर्शन — पंचवटी
दोहा 14
पंचवटी में लक्ष्मण जी का प्रश्न
दोहा 15
माया, ज्ञान और जीव — रामगीता (1)
दोहा 16
भक्ति के साधन — रामगीता (2)
दोहा 17
शूर्पणखा का आगमन
दोहा 18
खर-दूषन की सेना का आक्रमण
दोहा 19
खर-दूषन का संदेश और राम का उत्तर
दोहा 20
खर-दूषन-त्रिशिरा का वध
दोहा 21
शूर्पणखा रावण के दरबार में
दोहा 22
रावण की चिंता
दोहा 23
रावण का विचार — वैर से मुक्ति
दोहा 24
छाया-सीता और रावण का मारीच के पास जाना
दोहा 25
मारीच की चेतावनी
दोहा 26
मारीच का निर्णय — राम के हाथों मृत्यु
दोहा 27
स्वर्ण मृग और मारीच का उद्धार
दोहा 28
सीता-हरण
दोहा 29
सीता जी का विलाप और जटायु का युद्ध
दोहा 30
राम का विलाप — ‘हे खग मृग हे मधुकर श्रेनी’
दोहा 31
जटायु का अंतिम संवाद
दोहा 32
जटायु की स्तुति और राम द्वारा अंतिम संस्कार
दोहा 33
अकारण कृपालु राम — कबंध का उद्धार
दोहा 34
शबरी के आश्रम में — प्रेम के बेर
दोहा 35
‘मानउँ एक भगति कर नाता’ — नवधा भक्ति (1)
दोहा 36
नवधा भक्ति (2) और शबरी की मुक्ति
दोहा 37
विरही राम और वसंत
दोहा 38
कामदेव की सेना — काम, क्रोध और लोभ
दोहा 39
पंपा सरोवर
दोहा 40
फलों से झुके वृक्ष — उपकारी की नम्रता
दोहा 41
नारद जी का आगमन
दोहा 42
नारद का वर — राम नाम सबसे बड़ा
दोहा 43
नारद का प्रश्न — ‘जिमि बालक राखइ महतारी’
दोहा 44
आसक्ति की ऋतुएँ
दोहा 45
संतों के लक्षण (1)
दोहा 46
संतों के लक्षण (2) — फलश्रुति