Aranya Kand • Doha 6

Shri Ramcharitmanas: original verses, meaning, life lesson and commentary.

अरण्यकाण्ड • दोहा 6

अत्रि मुनि से विदा

चौपाई · Chaupai
सुनि जानकीं परम सुखु पावा। सादर तासु चरन सिरु नावा॥ तब मुनि सन कह कृपानिधाना। आयसु होइ जाउँ बन आना॥
चौपाई · Chaupai
संतत मो पर कृपा करेहू। सेवक जानि तजेहु जनि नेहू॥ धर्म धुरंधर प्रभु कै बानी। सुनि सप्रेम बोले मुनि ग्यानी॥
चौपाई · Chaupai
जासु कृपा अज सिव सनकादी। चहत सकल परमारथ बादी॥ ते तुम्ह राम अकाम पिआरे। दीन बंधु मृदु बचन उचारे॥
चौपाई · Chaupai
अब जानी मैं श्री चतुराई। भजी तुम्हहि सब देव बिहाई॥ जेहि समान अतिसय नहिं कोई। ता कर सील कस न अस होई॥
चौपाई · Chaupai
केहि बिधि कहौं जाहु अब स्वामी। कहहु नाथ तुम्ह अंतरजामी॥ अस कहि प्रभु बिलोकि मुनि धीरा। लोचन जल बह पुलक सरीरा॥
छंद · Chhand
तन पुलक निर्भर प्रेम पूरन नयन मुख पंकज दिए। मन ग्यान गुन गोतीत प्रभु मैं दीख जप तप का किए॥ जप जोग धर्म समूह तें नर भगति अनुपम पावई। रघुबीर चरित पुनीत निसि दिन दास तुलसी गावई॥
दोहा · Doha
कलिमल समन दमन मन राम सुजस सुखमूल। सादर सुनहिं जे तिन्ह पर राम रहहिं अनुकूल॥6(क)॥
सोरठा · Soratha
कठिन काल मल कोस धर्म न ग्यान न जोग जप। परिहरि सकल भरोस रामहि भजहिं ते चतुर नर॥6(ख)॥
भावार्थ
जानकी जी ने सुनकर परम सुख पाया और आदरपूर्वक उनके चरणों में सिर नवाया। तब कृपा की खान श्री राम जी ने मुनि से कहा — आज्ञा हो तो अब दूसरे वन में जाऊँ। मुझ पर निरंतर कृपा करते रहिएगा और अपना सेवक जानकर स्नेह न छोड़िएगा। धर्मधुरंधर प्रभु श्री राम जी के वचन सुनकर ज्ञानी मुनि प्रेमपूर्वक बोले — ब्रह्मा, शिव और सनकादि सभी परमार्थवादी (तत्ववेत्ता) जिनकी कृपा चाहते हैं, हे राम जी! आप वही निष्काम पुरुषों के भी प्रिय और दीनों के बंधु भगवान हैं, जो इस प्रकार कोमल वचन बोल रहे हैं। अब मैंने लक्ष्मी जी की चतुराई समझी, जिन्होंने सब देवताओं को छोड़कर आप ही को भजा। जिसके समान (सब बातों में) अत्यंत बड़ा और कोई नहीं है, उसका शील भला ऐसा क्यों न होगा? मैं किस प्रकार कहूँ कि हे स्वामी! आप अब जाइए? हे नाथ! आप अन्तर्यामी हैं, आप ही कहिए। ऐसा कहकर धीर मुनि प्रभु को देखने लगे। मुनि के नेत्रों से (प्रेमाश्रुओं का) जल बह रहा है और शरीर पुलकित है। छंद: मुनि अत्यंत प्रेम से पूर्ण हैं, उनका शरीर पुलकित है और नेत्रों को श्री राम जी के मुखकमल में लगाए हुए हैं। (मन में विचार रहे हैं कि) मैंने ऐसे कौन-से जप-तप किए थे, जिसके कारण मन, ज्ञान, गुण और इंद्रियों से परे प्रभु के दर्शन पाए। जप, योग और धर्मसमूह से मनुष्य अनुपम भक्ति को पाता है। श्री रघुवीर के पवित्र चरित्र को तुलसीदास रात-दिन गाता है। दोहा (क): श्री रामचन्द्र जी का सुन्दर यश कलियुग के पापों का नाश करने वाला, मन को दमन करने वाला और सुख का मूल है। जो लोग इसे आदरपूर्वक सुनते हैं, उन पर श्री राम जी प्रसन्न रहते हैं। सोरठा (ख): यह कठिन कलियुग पापों का खज़ाना है। इसमें न धर्म है, न ज्ञान है और न योग तथा जप ही है। इसमें तो जो लोग सब भरोसों को छोड़कर श्री राम जी को ही भजते हैं, वे ही चतुर हैं।
जीवन का सूत्र
जो जितना महान हो, उतना ही विनम्र होता है — और विदा का दुःख ही प्रेम की गहराई बताता है।
व्याख्या
विदा लेते समय राम कहते हैं — ‘संतत मो पर कृपा करेहू। सेवक जानि तजेहु जनि नेहू॥’ — मुझ पर कृपा बनाए रखना, मुझे अपना सेवक मानकर स्नेह मत छोड़ना। भगवान एक मुनि से कृपा माँग रहे हैं! अत्रि इस विनम्रता से अभिभूत हो जाते हैं — जिनकी कृपा ब्रह्मा और शिव चाहते हैं, वे मुझसे ऐसे कोमल वचन बोल रहे हैं! वे कहते हैं कि अब समझ आया कि लक्ष्मी जी ने सब देवताओं को छोड़कर आपको ही क्यों चुना — ‘जेहि समान अतिसय नहिं कोई। ता कर सील कस न अस होई॥’ — जो सबसे बड़ा है, उसका स्वभाव ऐसा विनम्र क्यों न हो? सच्ची महानता का लक्षण ही विनम्रता है। और फिर वह भावुक प्रश्न — ‘केहि बिधि कहौं जाहु अब स्वामी’ — मैं कैसे कहूँ कि अब जाइए? अतिथि को विदा करते हुए मेज़बान का यह दुःख ही बताता है कि मिलन कितना गहरा था।

अरण्यकाण्ड

सारांश
7 / 47
मंगलाचरण
मंगलाचरण — शिव और श्रीराम की वंदना
दोहा 1
जयन्त का छल
दोहा 2
जयन्त का भटकना और शरणागति
दोहा 3
अत्रि मुनि के आश्रम में
दोहा 4
अत्रि मुनि की स्तुति — ‘नमामि भक्त वत्सलं’
दोहा 5
अनसूया जी का सीता जी को उपदेश
दोहा 6
अत्रि मुनि से विदा
दोहा 7
विराध-वध और शरभंग मुनि
दोहा 8
शरभंग मुनि की प्रतीक्षा और प्रार्थना
दोहा 9
हड्डियों का ढेर — श्रीराम का प्रण
दोहा 10
सुतीक्ष्ण मुनि का अद्भुत प्रेम
दोहा 11
सुतीक्ष्ण की स्तुति और वरदान
दोहा 12
अगस्त्य मुनि के आश्रम में
दोहा 13
अगस्त्य का मार्गदर्शन — पंचवटी
दोहा 14
पंचवटी में लक्ष्मण जी का प्रश्न
दोहा 15
माया, ज्ञान और जीव — रामगीता (1)
दोहा 16
भक्ति के साधन — रामगीता (2)
दोहा 17
शूर्पणखा का आगमन
दोहा 18
खर-दूषन की सेना का आक्रमण
दोहा 19
खर-दूषन का संदेश और राम का उत्तर
दोहा 20
खर-दूषन-त्रिशिरा का वध
दोहा 21
शूर्पणखा रावण के दरबार में
दोहा 22
रावण की चिंता
दोहा 23
रावण का विचार — वैर से मुक्ति
दोहा 24
छाया-सीता और रावण का मारीच के पास जाना
दोहा 25
मारीच की चेतावनी
दोहा 26
मारीच का निर्णय — राम के हाथों मृत्यु
दोहा 27
स्वर्ण मृग और मारीच का उद्धार
दोहा 28
सीता-हरण
दोहा 29
सीता जी का विलाप और जटायु का युद्ध
दोहा 30
राम का विलाप — ‘हे खग मृग हे मधुकर श्रेनी’
दोहा 31
जटायु का अंतिम संवाद
दोहा 32
जटायु की स्तुति और राम द्वारा अंतिम संस्कार
दोहा 33
अकारण कृपालु राम — कबंध का उद्धार
दोहा 34
शबरी के आश्रम में — प्रेम के बेर
दोहा 35
‘मानउँ एक भगति कर नाता’ — नवधा भक्ति (1)
दोहा 36
नवधा भक्ति (2) और शबरी की मुक्ति
दोहा 37
विरही राम और वसंत
दोहा 38
कामदेव की सेना — काम, क्रोध और लोभ
दोहा 39
पंपा सरोवर
दोहा 40
फलों से झुके वृक्ष — उपकारी की नम्रता
दोहा 41
नारद जी का आगमन
दोहा 42
नारद का वर — राम नाम सबसे बड़ा
दोहा 43
नारद का प्रश्न — ‘जिमि बालक राखइ महतारी’
दोहा 44
आसक्ति की ऋतुएँ
दोहा 45
संतों के लक्षण (1)
दोहा 46
संतों के लक्षण (2) — फलश्रुति